चंद्रग्रहण |
पृथ्वी की छाया जब चंद्रमा पर पड़ती है तब चंद्रग्रहण होता है। चंद्रग्रहण दरअसल सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की परस्पर विशिष्ट अवस्था है। पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, अवस्था चंद्रग्रहण कहलाती है। चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा के दौरान ही हो सकता है। चंद्रग्रहण दो तरह के होते है- आंशिक चंद्रग्रहण और पूर्ण चंद्रग्रहण। आंशिक चंद्रग्रहण में चंद्रमा के केवल कुछ हिस्से पर ही पृथ्वी की छाया पड़ती है जबकि पूर्ण चंदग्रहण में समूचा चंद्रमा इस छाया में डूब जाता है।