प्रोक्सीमा सेंटारी |
प्रोक्सीमा सेंटारी हमारे सौर परिवार का सबसे करीबी सितारा है। यह तीन तारों की अल्फा सेंटारी प्रणाली का एक सदस्य है जो दक्षिणी गोलार्ध में सेंटारस तारामंडल में स्थित है। अल्फा सेंटारी सूर्य से 4.3 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है | इस प्रणाली के दों तारे परस्पर इतने करीब है कि वें एकल नजर आते है | दोनों ही 23 खगोलीय इकाई की दूरी पर रहकर एक दूसरे की परिक्रमा कर रहे है, तथा एक पूर्ण परिक्रमा प्रत्येक 79 वर्षो में करते है | दोनों आकार में सूर्य जितने है। इनके नाम क्रमशः अल्फा सेंटारी A और अल्फा सेंटारी B है | इस प्रणाली का तीसरा तारा प्रोक्सीमा सेंटारी है, तथा चमक में तीसरे क्रम पर होने से यह अल्फा सेंटारी C से भी जाना जाता है। प्रोक्सीमा सेंटारी एक M टाइप लाल बौना तारा है। हो सकता है यह अन्य दों तारों की परिक्रमा करता हों | हालांकि अन्य दोनों तारों से यह थोड़ा सा ही दूर है, महज 0.21 प्रकाश वर्ष | इस प्रणाली में प्रोक्सीमा सेंटारी अपने साथी तारों से गुरुत्वीय बल से बंधा है या किसी और वजह से, यह एकदम निश्चित तौर पर ज्ञात नहीं है | धूमिल होने से यह 1915 तक हमारी नज़रों से बचा रहा | लगभग 32 हजार वर्षो से यह सूर्य का निकटतम तारा है, तथा आगामी 33 हजार वर्षों तक निकटतम बना रहेगा | किन्तु यह तीव्रता से हमसे दूर होता जा रहा है | निश्चित ही एक दिन एक अन्य तारा रोस 248 इसे हटाकर सौर परिवार का सबसे करीबी तारा बन जाएगा |