प्लूटो और शैरन |
शैरन प्लूटो का चंद्रमा है। इसका व्यास 1172 किमी है। प्लूटो से यह 19640 किमी दूर है | प्लूटो की तरह शैरन का घूर्णन भी 6 दिनों का है | प्लूटो-शैरन प्रणाली की मुख्य विशेषता दोनों का अपनी समकालिक कक्षा प्राप्त कर लेना है। समकालिक कक्षा के संदर्भ में यह एक आदर्श प्रणाली है। प्लूटो व शैरन अपने साझा द्रव्यमान केंद्र की परिक्रमा समान समय में करते है।