![]() |
सेडना |
सेडना एक क्षुद्रग्रह है। इसकी खोज 14 नवम्बर 2003 कों हुई थी। इसका पदनाम 90377 सेडना है। यह खगोल विज्ञानियों में अपनी वृहदाकार कक्षा के कारण जाना जाता है | अपनी कक्षा पर भ्रमण करते हुए यह सूर्य से बेहद दूर चला जाता है | इसकी सतह लाल रंगत लिए हुए है | सेडना सूर्य की परिक्रमा 11,400 वर्षों में करता है। इसकी खोज डेविड रेबिनोविट्ज़, चाड त्रुजील्लो और माइकल ब्राउन ने 160 मेगापिक्सेल के पालोमर क्वेस्ट कैमरे की मदद से की थी। सूर्य से 100 AU दूरी पर इसकी खोज ने वैज्ञानिक जगत को चौका दिया था। 1 AU एक अरब 50 करोड़ किमी से भी अधिक होता है। चूँकि यह हमारे सौरमंडल का अब तक का सबसे ठंडा ज्ञात ग्रह है इसलिए इसका नामकरण सेडना पर किया गया जो बर्फीले समुद्र की देवी है।
सेडना अब तक खोजी गई सौरमंडल की सबसे दूर की वस्तु है। इसका अधिकारिक नाम 2003 VB12 है | यह प्लूटो व नेप्चून से भी तीन गुना दूर है। सेडना से सूर्य को देखने पर वह एक चमकीले बिंदु जैसा मात्र नजर आयेगा | सूर्य से इतनी दूरी पर तापमान कभी भी -240 डिग्री सेल्सियस (-400 F) के ऊपर नहीं जा पाता है।
सेडना के खोजकर्ताओं में से एक माइकल ब्राउन का कहना है - " पिछली बार जब सेडना सूर्य के करीब आया था तब हमारी पृथ्वी विगत शीत युग से होकर बस निकली ही थी। अगली बार जब वह फिर लौटेगा शायद तब दुनिया पूरी तरह से एक अलग जगह हो सकती है | "