![]() |
न्यू होराइजोंस अंतरिक्ष यान |
न्यू होराइजोंस एक अंतरिक्ष यान है। फिलहाल यह प्लूटो व संभवतः अन्य क्यूपर पट्टिका पिंडकों की ओर अग्रसर है | प्लूटो व उनके चंद्रमाओं का अध्ययन करने उड़ान भरने वाला यह प्रथम अंतरिक्ष यान है। प्लूटो प्रणाली तक यह 2015 को पहुंचेगा | प्लूटो के अध्ययन उपरांत यह अन्य क्यूपर पिंडकों की ओर रुख कर सकता हैं | होराइजोंस एटलस रॉकेट के जरिए प्रमोचित हुआ था | सूर्य केंद्रीय पलायन गति पाने के लिए पहली बार इसमे एक अतिरिक्त चरण को जोड़ा गया था | होराइजोंस मानव निर्मित अब तक की सबसे तेज वस्तु बन गई है। अपनी तीव्र गति के बावजूद होराइजोंस को अपने पथ पर चलने के साथ-साथ गति बढ़ाने की जरुरत पड़ेगी। गति बढ़ाने हेतु यान को ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण के सहारे अपने पथ पर कई बार उछाला गया। उछाल दर उछाल आगे बढ़ते हुए इसने सूर्य के विरुद्ध पर्याप्त वेग पा लिया।