पॉयनियर 11 |
पॉयनियर 11 एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान था। इसे मुख्य रुप से बृहस्पति व शनि ग्रह के अध्ययन के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' ने इसे 1973 में फ्लोरिडा के केप केनेवेरल एयरफोर्स स्टेशन से प्रमोचित किया था। 1974 में बृहस्पति के सामने से गुजरते हुए इसने चुम्बकीय क्षेत्र व वायुमंडल के कई अहम आंकड़े जुटाए। पहली बार इसने बृहस्पति के ध्रुवीय क्षेत्र की तस्वीरें पृथ्वी पर प्रेषित कीं। आगे सफ़र करतें हुए 1979 में यह शनि के करीब पहुंचा। पॉयनियर ने शनि के 'F' वलय के अलावा एक नए उपग्रह को भी खोजा। शनि के बारे में इसने पता लगाया कि शनि सूर्य से ग्रहण की गई ऊर्जा की तुलना में ज्यादा ऊर्जा त्यागता है। पॉयनियर क्षुद्रग्रह पट्टिका कों लांघ कर बृहस्पति तक पहुँचने वाला दूसरा व शनि तक पहुंचने वाला प्रथम अंतरिक्ष यान था | 1995 में पृथ्वी से संपर्क टूटने के साथ ही यह मिशन समाप्त हो गया।