मेसियर सूचीपत्र

चार्ल्स मेसियर
               

फ्रेंच खगोलविद् चार्ल्स मेसियर (1730-1817) धूमकेतुओं के जानेमाने खोजकर्ता थे | उस जमाने में दूरबीन से  धूमकेतुओं को खोजना कठिन काम था। सफलता खोजकर्ता के लिए महान प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा लाता था | मेसियर ने दर्जन भर से ज्यादा धूमकेतुओं की खोज की | उन्होंने रात्रि आसमान में असंख्य वस्तुओं की खोज की जो धूमकेतुओं जैसी लगतीं थी मगर थी नहीं | 1770 के आसपास मेसियर ने उन वस्तुओं की सूची को  प्रकाशित करना शुरू किया जिसे उन्होंने अपनी दूरबीन के साथ पाया था | अन्य खगोलविदों ने बाद में मेसियर के मूल सूचीपत्र में 45 अतिरिक्त वस्तुओं को जोड़ा | मेसियर सूचीपत्र के आधुनिक संस्करण में 110 वस्तुएं शामिल है जिनमें से अनेक रात्रि आसमान के सबसे सुंदर और रोचक खगोलीय पिंड हैं | मेसियर वस्तुओं को क्रमशः M1, M2, M3………. M110 से दर्शाया जाता है |