गेनीमेड

गेनीमेड
         

गेनीमेड बृहस्पति का नैसर्गिक उपग्रह है। यह सौरमंडल में सबसे बड़ा और हमारे चन्द्रमा का डेढ़ गुना है | इस पर वातावरण बहुत पतला है। इसका स्वयं का एक चुंबकीय क्षेत्र भी है | गैलिलियो अंतरिक्ष यान ने गेनीमेड  से हाइड्रोजन गैस रिसते जबकि हबल स्पेस टेलीस्कोप ने गेनीमेड के मोटी बर्फीली सतह पर अतिरिक्त ऑक्सीजन को दिखाया है | वैज्ञानिकों को लगता है कि यह हाइड्रोजन व ऑक्सीजन गेनीमेड सतह पर जमी जलीय बर्फ के अणुओं से आ सकती है। बाद में यह सूर्य से आने वाली विकिरण द्वारा उनके घटक परमाणुओं में टूट गए | अवलोकन बताते है कि आयो की तरह गेनीमेड पर भी पानी का एक विशाल भूमिगत समुद्र हो सकता है |